लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस पर खलल डालने वालों को सिद्धू की धमकी, कहा- 'निकाल लेंगे आंखें'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2017 08:51 IST

पंजाब के अमृतसर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए गए एक क्रिसमस कार्यक्रम में सिद्धू पहुंचे थे।

Open in App

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिसमस डे पर विवाद करने वालों को खुली धमकी दी है। पंजाब के अमृतसर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए गए एक क्रिसमस कार्यक्रम में सिद्धू पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा अगर आपको कोई नीचे गिराता है तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे। 

सिद्धू की धमकी

उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी को भी त्योहार में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी, सभी समुदाय पंजाब में शांतिपूर्ण रहते हैं और हर व्यक्ति को किसी भी धर्म का प्रचार और उससे मानने का पूरा हक है। सिद्धू ने कहा कि हमारी सरकार आप सभी को अपने त्योहार बनाने का पूरा हक देती है और उन्हें स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण दिया जाएगा। 

इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि प्रत्येक धर्म के लोगों के लिए स्वर्ण मंदिर के द्वार खुले हैं। पंजाब में सभी धर्म के लोग पूर्ण सामंजस्य के साथ रहते हैं। हम वादा करते हैं कि राज्य सरकार किसी को भी शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने नहीं देगी। हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यासल में क्रिसमस ना मनाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद से ये मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। 

टॅग्स :क्रिसमसनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज