लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार की हरी झंडी के बाद गुरुग्राम में एक जुलाई से खुलेंगे शॉपिंग मॉल, फरीदाबाद के लिए भी रास्ता साफ

By भाषा | Updated: June 29, 2020 05:41 IST

लॉकडाउन के तीन महीने बाद हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम व फरीदाबाद में शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति दे दी है। गुरुग्राम में शॉपिंग मॉल्स एक जुलाई को खुलेंगे। फरीदाबाद पर निर्णय होना अभी बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के तीन महीने बाद हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम व फरीदाबाद में शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति दे दी है।गुरुग्राम में शॉपिंग मॉल्स एक जुलाई को खुलेंगे। फरीदाबाद पर निर्णय होना अभी बाकी है।

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन के तीन महीने बाद एक जुलाई से गुरुग्राम और फरीदाबाद में शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति दे दी है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कहा कि वह कुछ प्रतिबंधों के साथ मॉल को फिर से खोलने पर राज्य सरकार के फैसले को लागू करेगा, जबकि फरीदाबाद प्रशासन सोमवार को एक बैठक में इस मामले पर अंतिम फैसला लेगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम और फरीदाबाद के जिला प्रशासनों को मॉल फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।

हरियाणा में कोविड-19 के 13,427 मामले

हरियाणा सरकार पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद को छोड़कर, राज्य भर में सात जून से मॉल को फिर से खोलने की अनुमति दे चुकी है। इन दोनों जिलों में कोविड-19 के मामले अधिक हैं। शनिवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कुल 13,427 कोविड-19 मामलों में से 5,070 मामले गुरुग्राम में हैं, जबकि फरीदाबाद में 3,325 मामले हैं। राज्य में संक्रमण के कारण हुई 218 मौतों में से 83 गुरुग्राम में और 71 फरीदाबाद में हुई हैं। संपर्क करने पर गुरुग्राम के जिला आयुक्त अमित खत्री ने कहा कि प्रशासन मॉल खोलने पर राज्य सरकार के आदेश को लागू करेगा।

फरीदाबाद के लिए आज सोमवार को लिया जाएगा फैसला

फरीदाबाद के जिला आयुक्त यशपाल यादव ने हालांकि कहा कि जिला प्रशासन इस मामले पर अंतिम निर्णय सोमवार को होने वाली बैठक में लेगा। राज्य सरकार ने अपने आदेश में मॉल में सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिबंधों को सूचीबद्ध किया है और स्पष्ट रूप से कहा है कि रेस्तरां में बैठने की कुल क्षमता के केवल 50 प्रतिशत की ही अनुमति है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, मॉल में सिनेमा हॉल और बच्चों के गेमिंग जोन बंद रहेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणागुरुग्रामफरीदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला