लाइव न्यूज़ :

'भारत माता की जय' कहने पर फारूक अब्दुल्ला पर फेंके गए जूते, कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा- मैं डरता नहीं

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 22, 2018 19:10 IST

फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए थे। कहा जा रहा है कि इसे लेकर ही लोगों ने उनका विरोध किया।

Open in App

श्रीनगर, 22 अगस्त: आज खूनी व हिंसक ईद के मौक पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूका अब्दुल्ला भी बवाल का शिकार हो गए। श्रीनगर की मस्जिद में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज में हिस्सा लेने पहुंचे थे, यहां न सिर्फ उनके खिलाफ नारे लगाए गए बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गइ तथा जूते भी दिखाए गए थे। लेकिन इन सबके बीच वे चुपचाप अपनी जगह पर बैठे रहे। हालांकि अब उन्होंने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है- 'मैं डरने वाला नहीं हूं। अगर ये समझाते हैं कि इससे आजादी आएगी तो मैंने इनको कहना चाहता हूं कि पहले बेगारी, बीमारी और भूखमरी से आजादी पाओ।'

ईद-उल-अजहा के मौके पर हजरतबल मस्जिद में अब्दुल्ला के अलावा स्थानीय लोग सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए थे। इससे पहले कि नमाज शुरू होती और इमाम लोगों को संबोधित करते अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और फारूक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी ही देर में धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई।

वहां मौजूद लोग उनके खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे। लोग ‘जाकिर मूसा’ और ‘आजादी- आजादी’ के नारे लगा रहे थे। हालांकि, बाद में दरगाह समिति के लोगों ने मामले में दखल दी, तो हंगामा करने वालों को शांत कराया गया। तभी कुछ युवा विरोधस्वरूप अपने जूते उछालने लगे थे, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। ऐसे में अबदुल्ला को बिना नमाज अता किए ही वापस लौटना पड़ा।

कुछ लोगों ने मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए तो वहीं कुछ ने जूते भी उछाले। मौजूद लोगों ने डा फारूक से मस्जिद से चले जाने को कहा। याद रहे फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए थे। कहा जा रहा है कि इसे लेकर ही लोगों ने उनका विरोध किया।

सभा में पूरे जोश के साथ भाषण दे रहे फारूक ने वहां मौजूद लोगों से कहा था कि मेरे साथ एक नारा दीजिए। भारत माता की जय। जब आवाज कम आई तो डा अब्दुल्ला ने लोगों से कहा कि अरे भाई लोगों ये तुम्हारी आवाज है? फिर उन्होंने भारत माता की जय, भारत माता की जय और अंत में जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद के साथ अपना भाषण खत्म किया था।

अब्दुल्ला को लेकर जताए विरोध से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। क्लिप के मुताबिक, विरोध जताने वाले मांग कर रहे थे कि अब्दुल्ला को वहां से लौटने को कहा जाए। आगे जब वह कार्यक्रमस्थल से उठकर चलने लगे, तब कुछ लोग हाथ में जूते लेकर ‘शर्म करो-शर्म करो’ और ‘आजादी’ के नारे लगा रहे थे।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र