लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- "कांग्रेस ने सावरकर को नहीं समझा है, वह हमारे लिए हीरो हैं", जानें BJP के बारे में क्या कहा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 10:31 IST

एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा कि प्रदेश की उद्धव सरकार सीएए या सावरकर पर नहीं बल्कि रोटी,कपड़ा,मकान, समाजिक न्याय और रोजगार पर अधारित है। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के खराब प्रदर्शन पर राउत ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने अब तक बेरोजगारी, किसानों की आमदनी जैसे मुद्दों पर काम नहीं किया है।भीमा कोरेगांव मामले पर राउत ने कहा कि यह मामला राज्य सरकार से जुड़ा है। मैं सरकार का हिस्सा नहीं हूं।

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने के बाद हाल में दिए अपने इंटरव्यू में भारतीय जनता पार्टी के अलावा कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला है। राउत ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक सावरकर को नहीं समझा है, लेकिन वह हमारे लिए हमेशा एक हीरो हैं।

इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा कि प्रदेश की उद्धव सरकार सीएए या सावरकर पर नहीं बल्कि रोटी,कपड़ा,मकान, समाजिक न्याय और रोजगार पर अधारित है। 

दरअसल, इकनॉमिक टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में संजय राउत ने भाजपा से गठबंधन टूटने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बीजेपी ने वादे तोड़ने के साथ शिवसेना का राज्य में 'सफाया' करने की भी कोशिश की थीं। यही वजह था कि गठबंधन तोड़कर हमने महाराष्ट्र में एक नई सरकार बनाई। 

भाजपा के खराब प्रदर्शन पर राउत ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने अब तक बेरोजगारी, किसानों की आमदनी जैसे मुद्दों पर काम नहीं किया है। वह वादे पूरे करने में असफल रही है। लोग घिसे-पिटे भाषणों से तंग आ चुके हैं। भीमा कोरेगांव मामले पर राउत ने कहा कि यह मामला राज्य सरकार से जुड़ा है। मैं सरकार का हिस्सा नहीं हूं। इस कारण मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकता। इस सिलसिले में मेरी शरद पवार जी से बातचीत हुई थी, लेकिन मैं आपको उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस का अपनी पार्टी से गठबंधन कराकर महाराष्ट्र में सरकार बनवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। हालिया इंटरव्यू में राउत ने बताया कि बीजेपी ने वादे तोड़ने के साथ शिवसेना का राज्य में 'सफाया' करने की भी कोशिश की थी। इसी कारण शिवसेना ने बीजेपी से नाता खत्म कर दिया। हमारे सहयोगी इकनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू राउत ने यह भी दावा किया कि इसी वजह से गठबंधन की सरकार के दौरान लिए गए कई पुराने फैसलों को शिवसेना अब बदल रही है। पेश है राउत से बातचीत के मुख्य अंश- 

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर