लाइव न्यूज़ :

भाषा विवाद: संजय राउत ने अमित शाह से किया एक देश, एक विधान, एक भाषा बनाने का अनुरोध, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2022 11:11 IST

भाषा विवाद और तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री 'हिंदी भाषी कोयंबटूर में बेचते हैं पानी पुरी' वाली टिप्पणी पर शिवसेना नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। राउत ने कहा, "मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक देश, एक विधान, एक भाषा बनाने का अनुरोध करता हूं। सभी को भाषा का सम्मान करना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मैं हिंदी भाषा का सम्मान करता हूं और संसद में भी बोलता हूं। राउत ने कहा कि पूरा देश हिंदी भाषा समझता है।

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत का शनिवार को भाषा विवाद और तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री 'हिंदी भाषी कोयंबटूर में बेचते हैं पानी पुरी' वाली टिप्पणी पर बयान सामने आया है। ऐसे में राउत ने कहा, "मैं हिंदी भाषा का सम्मान करता हूं और संसद में भी बोलता हूं। पूरा देश हिंदी भाषा समझता है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक देश, एक विधान, एक भाषा बनाने का अनुरोध करता हूं। सभी को भाषा का सम्मान करना चाहिए।"

बता दें कि शुक्रवार को तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी "हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानी पुरी बेचते हैं" वाला बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि, अपने इस बयान को लेकर उन्होंने सफाई भी पेश की। पोनमुडी का कहना है कि इसे उत्तरी राज्यों में नौकरियों की कमी के संदर्भ में कहा गया था। स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पेश करने की केंद्र की कथित योजना को लेकर तमिलनाडु में नाराजगी के बीच पोनमुडी की यह टिप्पणी आई थी।

हिंदी भाषी लोगों पर आए इस बयान पर जब तमिलनाडु के मंत्री की आलोचना शुरू हुई तब मंत्री ने कहा कि उन्होंने यह बयान दिया क्योंकि उत्तरी राज्यों में कोई काम उपलब्ध नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए के पोनमुडी ने कहा कि तमिलनाडु के विभिन्न व्यक्ति उत्तरी राज्यों में जाकर काम करते हैं। मैंने इस अर्थ में कहा कि उत्तर के विभिन्न व्यक्ति यहां आते हैं और काम करते हैं क्योंकि उत्तरी राज्यों में कोई काम उपलब्ध नहीं है। कोयंबटूर में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पोनमुडी ने उन लोगों पर कटाक्ष किया जो राज्य में हिंदी सीखने वालों के लिए नौकरी उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं।

टॅग्स :संजय राउतअमित शाहहिन्दीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह