लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के विकास के लिए शिवसेना, भाजपा को साथ आना चाहिए : आठवले

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:08 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना को फिर से साथ आना चाहिए क्योंकि उनके अलग होने से महाराष्ट्र के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।ठाणे जिले के कल्याण में एक समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आठवले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भाजपा का एक साथ आना 'असंभव' है क्योंकि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, जबकि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का एजेंडा मराठी ‘माटी का लाल’ है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित 'थप्पड़' वाली टिप्पणी को लेकर 24 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के कारण शिवसेना और भाजपा के बीच पनपी कड़वाहट खत्म होनी चाहिए।केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, “इस तरह के झगड़े स्वीकार्य नहीं हैं। राणे के खिलाफ इस तरह से मामला दर्ज करना अनुचित है, जो केंद्रीय मंत्री हैं। शिवसेना भी पहले इस तरह के बयान दे चुकी है। दोनों पार्टियों को एक साथ आना चाहिए और महाराष्ट्र के विकास की दिशा में काम करना चाहिए, जो प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है।” राज ठाकरे द्वारा राकांपा पर जातिगत घृणा के आधार पर राजनीति करने का हाल में आरोप लगाने पर किए गए सवाल को लेकर आठवले ने कहा कि पिछले 70 सालों से दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मनसे प्रमुख ने पुणे के ग्रामीण इलाकों में अतीत में हुई घटनाओं पर बयान दिया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज