लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में अकाली दल नहीं लड़ेगा लोकसभा चुनाव, बिना शर्त बीजेपी के समर्थन के लिए तैयार

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2019 13:54 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी इससे पहले पंजाब और उत्तराखंड में अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी हरियाणा की आठ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में सिख मतदाताओं की संख्या 13 लाख से अधिक है।इनेलो से राजनीतिक रिश्ते खत्म होने के बाद यह पहला मौका है, जब अकाली दल ने हरियाणा में बीजेपी का बिना शर्त समर्थन करने का निर्णय लिया है।

शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से इनकार कर दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को शिरोमणि अकाली दल (बादल) बिना शर्त समर्थन कर रही है। बीजेपी इससे पहले पंजाब और उत्तराखंड में अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी हरियाणा  की आठ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

इनेलो से राजनीतिक रिश्ते खत्म होने के बाद यह पहला मौका है, जब अकाली दल ने हरियाणा में बीजेपी का बिना शर्त समर्थन करने का निर्णय लिया है। इस बात की घोषणा 12 अप्रैल को  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नरवाना दौरे के दौरान किया। अकाली दल नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने इस लोकसभा चुनाव में अकाली दल का समर्थन मिलने की बात कही। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिरोमणि अकाली दल (बादल) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्यसभा सदस्य बलविंद्र सिंह भूंदड, अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सोंटा और एकमात्र विधायक बलकौर सिंह के साथ बैठक के बाद दोनों दलों के बीच आपसी सहमति बनी है।  

13 लाख से अधिक सिख मतदाताओं की संख्या 

हरियाणा में दो दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर सिख मतदाता अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। सूबे में सिख मतदाताओं की संख्या 13 लाख से अधिक है।  शिरोमणि अकाली दल (बादल) लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए काम करेगा, जबकि अगला विधानसभा चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर अलग से बातचीत होगी। बीजेपी पंजाब में अकाली दल (बादल) की सहयोगी पार्टी है तथा वहां सत्ता में भागीदार भी रह चुकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिरोमणि अकाली दलहरियाना लोकसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला