लाइव न्यूज़ :

शिमलाः पर्यटकों और आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा मशोबरा स्थित 'राष्ट्रपति निवास', ₹50 लगेगा प्रवेश शुल्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 08:20 IST

राष्ट्रपति ने यह घोषणा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के मशोबरा प्रखंड के छाबड़ा स्थित 173 साल पुराने ‘हेरिटेज भवन’ में आयोजित 'एट होम' समारोह के दौरान की।

Open in App
ठळक मुद्दे भवन में प्रवेश शुल्क भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है। और विदेशी नागरिकों को भवन में प्रवेश के लिए 250 रुपये देने होंगे।‘राष्ट्रपति निवास’ में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में मुख्य भवन, भोजन कक्ष, कलाकृतियां और बगीचें आदि शामिल हैं।

शिमलाःशिमला में भारी ओलावृष्टि के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक रूप से 'राष्ट्रपति निवास' को आम लोगों के लिए खोलने की घोषणा की और कहा कि लोगों को 23 अप्रैल से यहां आने की अनुमति दी जाएगी। राष्ट्रपति ने यह घोषणा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के मशोबरा प्रखंड के छाबड़ा स्थित 173 साल पुराने ‘हेरिटेज भवन’ में आयोजित 'एट होम' समारोह के दौरान की।

‘राष्ट्रपति निवास’ में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में मुख्य भवन, भोजन कक्ष, कलाकृतियां और बगीचें आदि शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि भवन में प्रवेश शुल्क भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है। 'एट होम' समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट सहयोगी, विधायक, राज्य के वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और शहर के अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।

एक बयान में कहा गया कि इससे पहले दिन में राष्ट्रपति ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) पहुंची और पिक्चर गैलरी, पुस्तकालय, संरक्षित कार्यालयों और मुख्य भवन के प्रांगण का दौरा किया। उन्होंने संस्थान की आगंतुक पुस्तिका में लिखा, "मैं मानविकी, सामाजिक विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक कार्यों को बढ़ावा देने वाले देश के एक प्रमुख शोध संस्थान भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का दौरा करके बहुत खुश हूं।" 

टॅग्स :शिमलाद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला