लाइव न्यूज़ :

Shatrujeet Singh Kapoor: हरियाणा के नए डीजीपी शत्रुजीत कपूर, आरसी मिश्रा और मोहम्मद अकील को पीछे छोड़ा, जानें कौन हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2023 13:29 IST

Shatrujeet Singh Kapoor: सरकार ने पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। जिन तीन आईपीएस अधिकारी के नाम चयनित किए गए थे उनमें आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील और शत्रुजीत कपूर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल का कार्यकाल 15 अगस्त को समाप्त हो गया।आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील दोनों ही 1989 बैच के अधिकारी हैं।एस. कपूर 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी शत्रुजीत कपूर को बुधवार को राज्य का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया। कपूर ने पंचकुला स्थित पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल का कार्यकाल 15 अगस्त को समाप्त हो गया।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक पैनल ने पिछले सप्ताह हरियाणा कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम चुने थे, जिसमें से एक को राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। जिन तीन आईपीएस अधिकारी के नाम चयनित किए गए थे उनमें आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील और शत्रुजीत कपूर शामिल हैं।

आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील दोनों ही 1989 बैच के अधिकारी हैं जबकि कपूर 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पहली पसंद थे, जो वर्तमान में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के महानिदेशक हैं।

सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, ''यूपीएससी से प्राप्त पैनल के विमर्श पर हरियाणा के राज्यपाल को आईपीएस शत्रुजीत सिंह कपूर को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। कपूर को कार्यभार संभालने की तारीख से कम से कम दो साल के न्यूनतम कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है....।''

उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, यूपीएससी द्वारा चुने गए तीन आईपीएस अधिकारियों में से राज्य सरकार को नियमित पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए किसी एक अधिकारी के नाम को चुनना होता है। राज्य सरकार ने पिछले महीने यूपीएससी को नौ आईपीएस अधिकारियों के नामों वाला एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से तीन अधिकारियों के नाम चुने जाने थे।

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़IPSसंघ लोक सेवा आयोगमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज