लाइव न्यूज़ :

"मंदिर की राजनीति कर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की हो रही है कोशिश", मुख्यमंत्री शिंदे के अयोध्या दौरे पर बोले शरद पवार

By भाषा | Updated: April 9, 2023 07:33 IST

राकांपा के प्रमुख शरद पवार ने सरकार पर श्रमिक संघों को कमजोर करने की कोशिश करने तथा उन्हें उस पर निर्भर बनाने का आरोप लगाया और देश में मजदूरों से अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए एकजुट होने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा के प्रमुख शरद पवार ने ‘‘मंदिर की राजनीति’’को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर की राजनीति कर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने कोशिश हो रही है। पवार ने यह भी दावा किया है कि लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को दावा किया कि लोगों को जाति तथा धर्म के आधार पर बांटने की कोशिशें की जा रही हैं तथा सत्तारूढ़ नेता लोगों की समस्या सुलझाने के बजाय ‘‘मंदिर की राजनीति’’ कर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हैं। 

पवार ने केंद्र पर क्या आरोप लगाया है

उत्तरी महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने मुंबई में कपड़ा मिल के मराठी भाषी मजदूरों की दुर्दशा के लिए मौजूदा केंद्र सरकार की आर्थिक नीति को जिम्मेदार ठहराया है। पवार ने सरकार पर श्रमिक संघों को कमजोर करने की कोशिश करने तथा उन्हें उस पर निर्भर बनाने का आरोप लगाया और देश में मजदूरों से अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए एकजुट होने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री शिंदे के अयोध्या दौरे पर क्या बोले शरद पवार

अयोध्या दौरे पर गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा प्रहार करते हुए पवार ने कहा कि लोगों का असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए उन्हें मंदिर की राजनीति जैसे मुद्दों में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह हिंद मजदूर सभा के स्थापना दिवस की प्लेटिनम जयंती के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  

टॅग्स :शरद पवारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई