लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत पर शरद पवार बोले, उससे जिम्मेदारी से बात करने की उम्मीद नहीं, बिल्डिंग को लेकर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2020 08:09 IST

मुंबई में बीएमसी अधिकारियों द्वारा कंगना रनौत के कार्यालय के कुछ हिस्सों को गिराये जाने के बाद ये पूरा मामला विवादों में है। कंगना ने  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर '' सत्ता के दुरुपयोग '' का आरोप लगाया है।  कंगना ने शिवसेना के नेतृत्व वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की तुलना 'गुंडों' से की है।  

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने बुधवार (09 सितंबर) को कहा है कि वह मुंबई के जिस इमारत में रहती हैं, वह शरद पवार से संबंधित है। बीएमसी ने 2018 में खार स्थित बिल्डिंग को नोटिस दिया था। इसी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर कंगना का घर है, जिसमें उनके तीन फ्लैट हैं।

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना, उद्धव ठाकरे सरकार के बीच तकरार जारी है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कंगना रनौत पर कहा है कि जिस शख्स के बारे में आप बात कर रहे हैं उनसे जिम्मेदारी से बात करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हालांकि शरद पवार ने बीएमसी (BMC) द्वारा कंगना रनौत के ऑफिस को तोड़ने के बाद कहा था कि BMC को फिलहाल इसको करने की कोई जरूरत नहीं थी। कंगना को इससे और भी ज्यादा पब्लिसिटी मिलेगी। 

कंगना के अन्य बयान पर व्यंग्यात्मक लहजे में शरद पवार ने कहा,''यह मेरी इच्छा है कि कोई मेरे नाम पर एक इमारत का नाम रखे।'' असल में कंगना रनौत ने बुधवार (09 सितंबर) को कहा है कि वह मुंबई के जिस इमारत में रहती हैं, वह शरद पवार से संबंधित है। ऐसे में कई खबरों में कहा गया है कि अभिनेत्री का इशारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख की ओर था। 

शरद पवार ने कहा-  अभिनेत्री ने जो कहा उसका कोई आधार नहीं

हालांकि शरद पवार ने ऐसे दावों का खंडन किया और कहा कि अभिनेत्री ने जो कहा उसका कोई आधार नहीं है। कंगना रनौत ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए बुधवार को ट्विटर पर कहा कि यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि पूरी इमारत के लिए था और यह सिर्फ मेरे फ्लैट का मुद्दा नहीं है बल्कि एक इमारत का मुद्दा है, यह इमारत शरद पवार से संबंधित है। हमने उनके हिस्सेदार से फ्लैट खरीदा है, इसलिए वह इसके लिए जवाबदेह हैं, मैं नहीं। 

कंगना रनौत के दावे को लेकर जब पत्रकारों ने शरद पवार से सवाल किया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। शरद पवार ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ''यह मेरी इच्छा है कि कोई मेरे नाम पर एक इमारत का नाम रखे।'' 

जानिए कंगना ने किस मुद्दे पर कहा कि यह बिल्डिंग शरद पवार से संबंधित है

बीएमसी ने 2018 में खार स्थित बिल्डिंग को नोटिस दिया था। इसी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर कंगना का घर है, जिसमें उनके तीन फ्लैट हैं। हालांकि, ये मामला कोर्ट चला गया था। जिसके बाद अदालत ने एक्शन पर स्टे लगा दिया था। हालांकि बीएमसी के जरिए कंगना के दफ्तर पर एक्शन हुआ। इसके बाद बीएमसी ने कंगना जहां रह रही हैं, उस बिल्डिंग पर एक्शन लेने के लिए स्टे हटाने की मांग की है। जिसके बाद कंगना रनौत ने यह ट्वीट किया। 

टॅग्स :शरद पवारकंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें