लाइव न्यूज़ :

शाह ने पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:11 IST

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को सोमवार को बधाई दी और कहा कि देश उनके जज्बे को सलाम करता है। तोक्यो पैरालंपिक में सोमवार का दिन भारत के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। 19 वर्षीय अवनि लेखरा ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह भारतीय महिला बनीं। लेखरा के अलावा चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया, भाला फेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने भी पदक जीते। शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक! पैरालंपिक में अपने परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली अवनि लेखरा को बहुत-बहुत बधाई। विश्व में तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए आपके जुनून व समर्पण को पूरा देश सलाम करता है।’’ उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में रजत जीतने वाले देवेन्द्र झाझरिया और कांस्य जीतने वाले सुंदर सिंह गुर्जर की भी सराहना की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘देश आज एक ऐतिहासिक सुबह का गवाह बन रहा है। गर्व है हमें अपने खिलाड़ियों पर। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर को क्रमश: रजत और कांस्य जीतने के लिए बधाइयां।’’ शाह ने चक्का फेंक स्पर्धा में रजत जीतने वाले कथूनिया को दिए बधाई संदेश में कहा, ‘‘बहुत शानदार योगेश कथूनिया। पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर आपको बहुत बहुत बधाई। देश आपकी शानदार उपलब्धि का जश्न मना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज