लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: गुरुग्राम के साइबर सिटी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 10:00 IST

पुलिस ने वहां से 12 महिलाओं और गेस्ट हाउस मैनेजर सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

गुरुग्राम के सेक्टर 39 में हरियाणा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इनमें 12 महिलाओं सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस को गंगा विला नामक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट के बारे में अहम सुराग मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने बीती रात एक नकली ग्राहक भेजकर गेस्ट हाउस में छापा मारा। गेस्ट हाउस में नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने लड़की की मांग की, जिसपर वहां मौजूद दलाल ने देसी और विदेशी कई लड़कियों की तस्वीर व्हाट्सऐप पर भेज दीं। इसके बाद पुलिस ने पुख्ता सबूतों के तहत धावा बोल कर वहां से 12 महिलाओं और गेस्ट हाउस मैनेजर सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस गेस्ट हाउस के अंदर पहुंची तो वहां के हालात देखकर दंग रह गई। वहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। वहां से उन्हें आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इससे पहले 10 दिसंबर को, जिला पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था जो कि सेक्टर 53 में स्थित एक मॉल के स्पा में चल रहा था।अधिकारियों ने तब छह महिलाओं को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो विदेशी महिलाएं भी शामिल थीं।इसके अलावा 29 जून को, पुलिस ने एक शॉपिंग मॉल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था, जहां 20 से 25 वर्ष के बीच की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो