लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के बाद जितेंद्र अहवाड ने राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ा, आ सकते हैं अन्य नेताओं के इस्तीफे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 3, 2023 13:59 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अहवाड ने बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। शरद पवार के अपने पद से हटने के एक दिन बाद उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अहवाड ने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया।शरद पवार के अपने पद से हटने के एक दिन बाद उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।जितेंद्र अहवाद को शरद पवार का करीबी माना जाता है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अहवाड ने बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के अपने पद से हटने के एक दिन बाद उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जितेंद्र अहवाद को शरद पवार का करीबी और महाराष्ट्र में एनसीपी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है।

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने राष्ट्रीय महासचिव के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने अपना इस्तीफा एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भेज दिया है। पवार साहब की घोषणा (पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने) के बाद ठाणे एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।" अहवाड ने 2019 में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और शिवसेना संग महा विकास अघाड़ी गठबंधन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग होने के बाद 1999 में राकांपा की स्थापना करने वाले पवार ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह नए नेतृत्व के लिए रास्ता बनाना चाहते हैं। पवार की घोषणा उनकी बेटी सुप्रिया सुले द्वारा यह संकेत दिए जाने के एक पखवाड़े से भी कम समय के बाद आई है कि 15 दिन में दो राजनीतिक 'विस्फोट' होंगे- एक दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में।

टॅग्स :Jitendra AhwadSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतभाई सम्राट से मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा-विकास, सुशासन और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुएगा, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?