लाइव न्यूज़ :

Security Breach In Parliament: लोकसभा स्पीकर बिरला ने पूर्व सांसदों और सांसदों के निजी सहायकों के इंट्री पास रद्द किया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2023 16:58 IST

Security Breach In Parliament: अधिकारियों ने कहा कि अब तक दर्शकों या आंगुतकों पर "प्रतिबंध" लगाने का कोई लिखित निर्देश नहीं आया है।  

Open in App
ठळक मुद्देउच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दर्शकों के पास दो घंटे के लिए जारी किए जाते हैं।दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

Security Breach In Parliament: संसद भवन परिसर में सुरक्षा को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सख्त हो गए हैं। संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "आज जो घटना हुई वह हम सभी के लिए चिंता का विषय है और गंभीर भी है। उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सदन में सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा की जाएगी। सदन कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है। लोकसभा में बुधवार को दो व्यक्तियों के दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने के बाद संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा में कूदने वालों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद आज के लिए वैध आगंतुक पास रखने वाले लोगों को स्वागत क्षेत्र से वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अब तक दर्शकों या आंगुतकों पर "प्रतिबंध" लगाने का कोई लिखित निर्देश नहीं आया है। आमतौर पर, दर्शकों के पास दो घंटे के लिए जारी किए जाते हैं। इससे पहले, दिन में कई सांसदों की पत्नियों ने नए संसद भवन का दौरा किया था। 

संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर NDRF कमांडेंट पीके तिवारी ने कहा कि हमारी NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हमें सूचना मिली है कि दर्शक दीर्घा में जो लोग बैठे थे वे कूदे और वहां धुएं का गुबार उठा। अभी हम वहां जाकर जांच करेंगे, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई।  

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में प्रारंभिक जांच विवरण से जानाकारी मिली है कि दो लोग नीलम और अमोल(परिसर के अंदर संसद भवन के बाहर पकड़े गए) मोबाइल फोन नहीं ले जा रहे थे। उनके पास कोई बैग या पहचान पत्र नहीं था। उनका दावा है कि वे खुद संसद पहुंचे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से इनकार किया है। पूछताछ के लिए पुलिस बना रही विशेष टीम है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रनरेंद्र मोदीओम बिरलाजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र