लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण : 94 सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:51 IST

Open in App

पटना, तीन नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 विधानसभा क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया।

ये 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में में पड़ते हैं|

दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान एवं गौडाबौराम, मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारू एवं साहेबगंज, वैशाली जिला के राघोपुर तथा खगडिया जिला के अलौली एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान अपराह्न चार बजे संपन्न हो गया।

द्वितीय चरण में मतदान का समय सामान्य समय (पूर्वाहन 07:00 बजे से अपराहन 06:00 बजे तक) ही था लेकिन उक्त सीटों पर समय में बदलाव किया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के साथ मतदान के लिए 41,362-41,362 सेट इवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के अनुपालन के संबंध में तमाम एहतियाती कदम उठाये गये हैं।

इस चरण में कुल 1,463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनमें 146 महिला तथा एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं जिनके लिए कुल 2,85,50,285 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल कर सकेंगे|

दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव हसनपुर से चुनावी मैदान में हैं।

इसके अतिरिक्त पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), जदयू विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (नालंदा), भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह (मधुबन) और जदयू नेता और राज्य मंत्री रामसेवक सिंह (हथुआ) से चुनावी मैदान में हैं।

पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी इस चरण में अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं। उनका प्रमुख रूप से मुकाबला भाजपा के विधायक नितिन नबीन के साथ होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव