लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और दो अन्य शहरों में स्कूली बच्चों में अस्थमा, एलर्जी के अधिक लक्षण नजर आये: अध्ययन

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:51 IST

Open in App

दिल्ली और दक्षिण भारत के दो शहरों में 3000 से अधिक स्कूली बच्चों के फेफड़ों के स्वास्थ्य को लेकर किये गये अध्ययन में उनमें अस्थमा, एलर्जी एवं बालपन में मोटापे के लक्षण पाये गये। डॉक्टरों ने बुधवार को यह दावा किया। इस अध्ययन का प्राथमिक लक्ष्य दिल्ली के निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 13-14 और 16-17 साल के किशोरवय विद्यार्थियों के श्वसन स्वास्थ्य का आकलन करना तथा उसका प्रदूषण के लिहाज से अपेक्षाकृत स्वच्छ शहरों-- केरल के कोट्टायम एवं कर्नाटक के मैसुरू के संबंधित वर्गों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से तुलना करना था। मशहूर फेफड़ा विशेषज्ञ अरविंद कुमार ने बताया कि लंग केयर फाउंडेशन और पल्मोकेयर रिसर्च एंड एजुकेशन (प्योर) फाउंडेशन ने इस अध्ययन के लिए साझीदारी की थी। उनके अनुसार यह अध्ययन 2019 में शुरू हुआ था और इस दौरान इन तीनों शहरों के बिना किसी क्रम से चुने गये विद्यालयों से नमूने लिये गये।लंग केयर फाउंडेशन के संस्थापक न्यासी कुमार ने बताया कि 3157 बच्चों पर किया गया यह अध्ययन 31 अगस्त, 2021 को जाने माने मेडिकल जर्नल ‘लंग इंडिया’ में प्रकाशित किया गया। यह अध्ययन करने वाली टीम ने एक बयान में बताया कि अध्ययन में पाया गया कि किशोरों में अस्थमा, एलर्जी, श्वसन मार्ग में रूकावट या अस्थमा और बालपन अस्थमा के लक्षण अधिक थे। दिल्ली में 52.8 फीसद स्कूली बच्चों ने छींक, 44.9 फीसद ने आंख में पानी आने, 38.4 ने कफ, 31.5 फीसद ने सांस की तकलीफ, 11.2 ने छाती में जकड़न की शिकायत की। कोट्टायम और मैसूरु में 39.3 फीसद स्कूली बच्चों ने छींक, 28.8 फीसद ने आंख में पानी आने, 18.9 ने कफ, 10.8 फीसद ने सांस की तकलीफ, 4.7 प्रतिशत ने छाती में जकड़न की शिकायत की।अध्ययन के अनुसार लिए गए नमूनों में लड़कों में लड़कियों की तुलना में अस्थमा का प्रसार दो गुना अधिक पाया गया। तीनों जगह यह बात सामान्य तौर पर देखी गई। अध्ययन में दावा किया गया है कि दिल्ली के बच्चे अन्य दो शहरों के बच्चों की तुलना में अधिक मोटे और अधिक वजन (39.8 प्रतिशत बनाम 16.4 प्रतिशत) वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल