लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल का सपना एक भारत-श्रेष्ठ भारत, हैदराबाद मुक्ति दिवस पटेल की दूरदृष्टि का परिणाम: मोदी

By भाषा | Updated: September 17, 2019 14:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए। सरकार ने पिछले महीने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था, जिनके आधार पर राज्य को विशेष दर्जा मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य को दो हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट कर उन्हें केंद्र शासित राज्य बनाने का निर्णय भी लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हैदराबाद मुक्ति दिवस सरदार पटेल की दूरदृष्टि का परिणाम है।

सरदार पटेल की दूरदृष्टि की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लिया गया निर्णय भारत के पूर्व गृह मंत्री से प्रेरित है।

मोदी ने एक सार्वजनिक सभा में कहा कि कश्मीर पर केंद्र सरकार का निर्णय सरदार पटेल से प्रेरित है और ये दशकों पुरानी समस्या का समाधान पाने की एक कोशिश है। मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए। सरकार ने पिछले महीने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था, जिनके आधार पर राज्य को विशेष दर्जा मिला था।

इसके साथ ही राज्य को दो हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट कर उन्हें केंद्र शासित राज्य बनाने का निर्णय भी लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हैदराबाद मुक्ति दिवस सरदार पटेल की दूरदृष्टि का परिणाम है। हैदराबाद मुक्ति दिवस हर साल 17 सितंबर को ही मनाया जाता है।

इसी दिन 1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 133 साल पुराने ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ को देखने प्रतिदिन 10,000 लोग जाते हैं, लेकिन ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का लोकार्पण हुए सिर्फ 11 महीने ही हुए हैं और यहां 8,500 लोग प्रतिदिन आते हैं।

 उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर परियोजना गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की जरूरतों को पूरा कर रही है और वह सरदार सरोवर परियोजना को सफल बनाने के लिए काम करने वाले लाखों लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। अपने गृह राज्य की यात्रा पर आए मोदी ने इससे पहले मंगलवार को सरदार सरोवर बांध पर देवी नर्मदा की आरती की।

उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। मोदी केवडिया स्थित तितली उद्यान भी गए। मोदी ने अपनी दो दिन की गुजरात यात्रा की शुरुआत ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ और सरदार सरोवर बांध जाकर की। ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है और इसका उद्घाटन मोदी ने पिछले साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया था। इससे पहले उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर से बनाया गया सरदार पटेल की मूर्ति का वीडियो भी पोस्ट किया। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह