लाइव न्यूज़ :

संस्कृत राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाली सर्व धर्म समभाव की भाषा : बी डी कल्ला

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:20 IST

Open in App

राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने रविवार को कहा कि संस्कृत राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाली सर्व धर्म समभाव की भाषा है। राज्य में 22 से 28 अगस्त तक मनाये जा रहे संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ पर एक कार्यक्रम में कल्ला ने कहा, ‘‘भारत की दो ही प्रतिष्ठाएं हैं; संस्कृत और संस्कृति। यह अत्यधिक सुखद है, बौद्ध-जैन-सिख ही नहीं मुसलमानों ने भी उपनिषदों और दर्शन की भाषा होने के नाते इसका अनुशीलन किया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल रहीम खानखाना संस्कृत के बहुत अच्छे कवि थे और उन्होंने ‘खेट कौतुकम’ जैसे संस्कृत ग्रंथ लिखे। इस दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. ने कहा कि तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ आदि प्रमुख भाषाओं में संस्कृत की शब्दावली है। संसार के किसी भी दर्शन में संस्कृत की स्पष्ट छाप देखी जा सकती है। उन्होंने गीता के श्लोक पढ़कर आत्मा के शाश्वत स्वरूप को बताया और कहा कि संस्कृत को पढ़े बिना भारतीय संस्कृति और उसके गूढ़ ज्ञान को नहीं समझा जा सकता। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मुख्य वक्ता प्रोफेसर वैद्य बनवारी लाल गौड़ ने चरक और सुश्रुत के माध्यम से भारतीय वैदिक संस्कृति और उसके ज्ञान-गुण-तत्वों पर अपना विचार रखा। जयपुर शहर के मुख्य काजी डॉ खालिद उस्मानी ने शिव तत्व और आत्म तत्व को प्रभावी रूप से समझाया। इस अवसर पर ईसाई धर्म के प्रतिनिधि पादरी दीपक बेरिस्टो ने एकता में विविधता के सूत्र को सरलता से समझाते हुए सृष्टि का मूल आधार प्रेम को बताया। संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक, राजस्थान संस्कृत अकादमी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान संस्कृत अकादमी, संस्कृत शिक्षा निदेशालय और जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से 22 से 28 अगस्त तक वैदिक-सृष्टि विज्ञान विमर्श सप्ताह आयोजित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल