लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर संजय राउत का तंज- वह भाजपा के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं

By भाषा | Updated: July 19, 2022 12:44 IST

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अपने चुनाव चिह्न और संगठन पर नियंत्रण की खातिर लड़ाई के लिए तैयार है। साथ ही राउत ने शिंदे के दिल्ली दौरे पर लेकर भी तंज कसा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना अपने चुनाव चिह्न और संगठन पर नियंत्रण की खातिर लड़ाई के लिए तैयार है: संजय राउतराउत ने आरोप लगाया- भाजपा महाराष्ट्र को तीन हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रही है।

नई दिल्ली: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि पार्टी अपने चुनाव चिह्न और संगठन पर नियंत्रण की खातिर लड़ाई के लिए तैयार है। शिवसेना को हाल ही में बड़े पैमाने पर विद्रोह का सामना करना पड़ा है। राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र को तीन हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रही है और शिवसेना में विभाजन कराना भाजपा की साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि शिंदे ने शिवसेना संसदीय दल को ऐसे समय पर तोड़ने की कोशिश की, जब राज्य कुछ हिस्सों में भारी बाढ़ से निपटने के लिए प्रयास कर रहा था।

'अकेले विधायक और सांसद शिवसेना नहीं बना सकते'

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, "हम किसी भी लड़ाई के लिए तैयार हैं, चाहे यह चुनाव चिन्ह के लिए हो या पार्टी संगठन के लिए। कुछ एक सांसद और विधायक हमें छोड़ सकते हैं। लेकिन अकेले विधायक और सांसद शिवसेना नहीं बना सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि शिवसैनिक विद्रोहियों के लिए भविष्य में कोई भी चुनाव जीतना मुश्किल बना देंगे। उन्होंने पार्टी से अलग हुए गुट को शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे द्वारा वर्षों तक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मदद दिए जाने का जिक्र किया।

भाजपा के सीएम हैं शिंदे इसलिए लगाना पड़ रहा दिल्ली का चक्कर

राउत ने शिंदे पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की यात्राएं करनी पड़ीं क्योंकि वह "भाजपा के मुख्यमंत्री" हैं। उन्होंने कहा, "मुझे याद नहीं है कि शिवसेना के मुख्यमंत्री मनोहर जोशी या नारायण राणे मंत्रिमंडल में विस्तार और अन्य मुद्दों के लिए कभी राष्ट्रीय राजधानी के चक्कर लगाते थे।"

उल्लेखनीय है कि शिवसेना संसदीय दल में टूट के आसार दिख रहे हैं और एक गुट राहुल शेवाले के नेतृत्व में एक अलग समूह के तौर पर मान्यता के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध कर सकता है।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेसंजय राउतशिव सेनाउद्धव ठाकरेबाल ठाकरेभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज