लाइव न्यूज़ :

लोगों के मन में डर पैदा करके आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते, RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत

By अनिल शर्मा | Updated: January 11, 2023 12:07 IST

सांसद संजय राउत ने कहा कि लोगों के मन में डर पैदा करके आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते। अगर मोहन भागवत जी ने ये बात सामने रखी है तो भाजपा को इस पर गौर करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत ने कहा कि बार-बार हिंदू मुसलमान करते रहेंगे तो देश फिर टूट जाएगा।आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्हें हम बड़े हैं का भाव छोड़ना पड़ेगा।

मुंबईः आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि बार-बार हिंदू मुसलमान करते रहेंगे तो देश फिर टूट जाएगा, फिर विभाजन की स्थिति पैदा होगी। राउत ने कहा कि लोगों के मन में डर का भाव पैदा करके ज्यादा दिन तक राजनीति नहीं की जा सकती।

पांचजन्य को दिए साक्षात्कार में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि ‘इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्हें हम बड़े हैं, हम एक समय राजा थे, हम फिर से राजा बने...यह भाव छोड़ना पड़ेगा। ’’ भागवत ने आगे यह भी  कहा कि ‘ऐसा सोचने वाला अगर कोई हिन्दू है, उसे भी (यह भाव) छोड़ना पड़ेगा। कम्युनिस्ट है, उनको भी छोड़ना पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि हिन्दू हमारी पहचान, राष्ट्रीयता और सबको अपना मानने एवं साथ लेकर चलने की प्रवृति है। इसलिए यहां सभी धर्म फले-फूले हैं। 

भागवत के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा इससे देश में फिर से विभाजन की स्थिति पैदा हो जाएगी। राउत ने कहा,देश में 20 करोड़ से ज्यादा आबादी मुसलमानों की है। अगर चुनाव जीतने के लिए राजनीति करने के लिए आप बार-बार हिंदू मुसलमान करते रहेंगे तो देश फिर टूट जाएगा, फिर विभाजन की स्थिति पैदा होगी

सांसद संजय राउत ने आगे कहा कि लोगों के मन में डर पैदा करके आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते। अगर मोहन भागवत जी ने ये बात सामने रखी है तो भाजपा को इस पर गौर करना चाहिए।

सरसंघचालक ने साक्षात्कार में कहा है कि ‘‘हिन्दुस्थान, हिन्दुस्थान बना रहे, सीधी सी बात है। इससे आज भारत में जो मुसलमान हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं है। वह हैं। रहना चाहते हैं, रहें। पूर्वज के पास वापस आना चाहते हैं, आएं। उनके मन पर है।’’

 

टॅग्स :संजय राउतमोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज