लाइव न्यूज़ :

संजय राउत बोले- एकनाथ शिंदे की जगह लेंगे अजित पवार, सीएम के 16 विधायक जल्द होंगे अयोग्य

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2023 13:06 IST

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार जल्द ही एकनाथ शिंदे की जगह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि अजित पवार जल्द ही एकनाथ शिंदे की जगह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।राउत ने कहा कि शिंदे को सीएम पद से हटा दिया जाएगा और 16 बागी शिवसेना विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।अजित पवार रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार जल्द ही एकनाथ शिंदे की जगह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। राउत ने कहा कि शिंदे को सीएम पद से हटा दिया जाएगा और 16 बागी शिवसेना विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि अजित पवार रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

समाचार एजेंसी एएनआई से संजय राउत ने कहा, "आज मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने वाला है। एकनाथ शिंदे को हटाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे और 16 विधायक अयोग्य घोषित होने वाले हैं। भाजपा शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही है लेकिन इससे उन्हें (भाजपा को) कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम 2024 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे।" 

उन्होंने ये भी कहा, "यह चौंकाने वाली बात है कि पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब उन नेताओं ने राजभवन में शपथ ले ली है।" वहीं, राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा कि सरकार मजबूत रहेगी और शिंदे 2024 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं।

टॅग्स :संजय राउतअजित पवारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज