लाइव न्यूज़ :

Sangyan App launched:  मोबाइल एप्लीकेशन ‘संज्ञान’ शुरू, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2024 22:06 IST

Sangyan App launched: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) क्रमशः ब्रिटिशकालीन भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देSangyan App launched: आरपीएफ संचालन के संदर्भ में इन नए अधिनियमों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालना है।Sangyan App launched: बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए के बुनियादी कानूनों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। Sangyan App launched: उपयोगकर्ता आसानी से इन कानूनों को पढ़ सकते हैं, खोज सकते हैं और इनका संदर्भ ले सकते हैं।

Sangyan App launched: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रमुख मनोज यादव ने एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘संज्ञान’ शुरू किया है, जो एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में गहन जानकारी प्रदान करेगा। रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले वर्ष अधिनियमित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) क्रमशः ब्रिटिशकालीन भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।

रेलवे बोर्ड ने कहा, “एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में उपलब्ध, संज्ञान ऐप का उद्देश्य आरपीएफ कर्मियों को नए और पुराने दोनों आपराधिक कानूनों के प्रावधानों को समझने के लिए व्यापक जानकारी प्रदान करके शिक्षित और सशक्त बनाना तथा आरपीएफ संचालन के संदर्भ में इन नए अधिनियमों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालना है।”

मोबाइल एप्लीकेशन की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए रेलवे बोर्ड ने कहा कि यह बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए के बुनियादी कानूनों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। उसने कहा, “उपयोगकर्ता आसानी से इन कानूनों को पढ़ सकते हैं, खोज सकते हैं और इनका संदर्भ ले सकते हैं।”

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक ने ई-बुक और प्रिंट दोनों प्रारूपों में ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 पर पुस्तिका’ भी जारी की, जो आरपीएफ के संचालन में अधिनियम के व्यावहारिक अनुप्रयोग को रेखांकित करती है।

टॅग्स :भारतीय रेलRPFगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?