लाइव न्यूज़ :

सनातन संस्था प्रतिबंध प्रस्ताव: पांचों आरोपियों के संस्‍था से जुड़ने की हुई पुष्टि, केंद्र करेगा फैसला

By भाषा | Updated: August 29, 2018 20:36 IST

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अब तक पांच लोगों- वैभव राउत, शरद कालस्कर, सुधनवा गोंधालेकर, श्रीकांत पंगरकर और अविनाश पवार- को गिरफ्तार किया है।

Open in App

मुंबई, 29 अगस्त: पुलिस के एक अधिकारी ने आज कहा कि महाराष्ट्र सरकार को पता चला है कि विस्फोटकों की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किये गए पांच लोगों के संबंध सनातन संस्था से सहानुभूति रखने वालों से थे और वह कट्टरपंथी हिंदूवादी संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिये केंद्र को विवरण भेजेगी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने सनातन संस्था पर प्रतिबंध के लिये एक प्रस्ताव 2015 में केंद्र को भेजा था। इस मामले में विवरण केंद्र को भेजने का निर्णय किया गया है जिससे इसे प्रस्ताव के साथ जोड़ा जा सके।

हाल में बरामद हुए विस्फोटकों के मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अब तक पांच लोगों- वैभव राउत, शरद कालस्कर, सुधनवा गोंधालेकर, श्रीकांत पंगरकर और अविनाश पवार- को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान यह पाया गया कि गिरफ्तार किये गए सभी लोगों के संबंध दक्षिणपंथी हिंदूवादी संगठन से थे और वे सनातन संस्था और हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) से सहानुभूति भी रखते थे।’’

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन गतिविधियां भी इन संबंधों की पुष्टि करती हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सनातन संस्था पर प्रतिबंध का प्रस्ताव राज्य की तरफ से 2015 में केंद्र सरकार को भेजा गया था। हम अब मौजूदा (विस्फोटक बरामदगी) मामले का विवरण भेजेंगे जो इस प्रस्ताव में जुड़ जाए, जिसके बाद समूह के आपराधिक रिकॉर्ड का अद्यतन किया जाएगा।’’

जांच एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों के संबंध सनातन संस्था के साथ स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और ‘‘हम इस संबंध में साक्ष्य जुटा रहे हैं।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव