लाइव न्यूज़ :

सायरा बानो को हृदयरोग संबंधी समस्या, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:43 IST

Open in App

वरिष्ठ अभिनेत्री सायरा बानो को हृदयरोग संबंधी समस्या के बाद यहां एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती किया गया है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को बताया कि डॉक्टर बानो का एंजियोग्राम करना चाहते हैं किंतु बानो ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। बानो के पति दिलीप कुमार का जुलाई में निधन हो गया था। लोकप्रिय फिल्म “पड़ोसन” की अभिनेत्री बानो (77) को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते 28 अगस्त को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। हिंदुजा अस्पताल के एक डॉक्टर ने पीटीआई-भाषा से कहा, “कल उनके हृदय की जांच की गई जिसमें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम का पता चला है।” उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने सीएजी (कोरोनरी एंजियोग्राम) की सलाह दी है लेकिन सायरा बानो ने यह कराने से मना कर दिया है। डॉक्टर के अनुसार, दिलीप कुमार की मौत के बाद से सायरा बानो अवसाद का शिकार हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीSaira Bano birthday Special: 80 साल की हुईं सायरा बानो, बेहद खास है उनकी और दिलीप कुमार की लव स्टोरी

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर गिरने की कगार पर है, 'निशान-ए-इम्तियाज' का आशियाना कभी भी मिल सकता है धुल की गुबार में

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल