लाइव न्यूज़ :

Sabarimala Gold Theft: सोना गायब होने के मामले में सबरीमाला मंदिर के पूर्व अधिकारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2025 19:02 IST

एक अदालत ने शुक्रवार को सबरीमला मंदिर के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी मुरारी बाबू को मंदिर से सोना गायब होने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देSabarimala Gold Theft: सोना गायब होने के मामले में सबरीमाला मंदिर के पूर्व अधिकारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sabarimala Gold Theft Case: एक अदालत ने शुक्रवार को सबरीमला मंदिर के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी मुरारी बाबू को मंदिर से सोना गायब होने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दोपहर में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अधिकारी को न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। इससे पहले, अदालत ने पूछताछ के लिए अधिकारी को चार दिन की एसआईटी हिरासत में भेज दिया था। अदालत द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी कोई शिकायत है, बाबू ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें तिरुवनंतपुरम विशेष जेल ले जाया जाएगा

 इस बीच, एसआईटी ने तिरुवनंतपुरम स्थित अपराध शाखा कार्यालय में सबरीमाला के पूर्व कार्यकारी अधिकारी डी. सुधीश कुमार से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि मामले में सह-आरोपी कुमार नोटिस जारी होने के बाद पेश हुए। उन पर यह तथ्य छिपाने का आरोप है कि द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्तियों और चौखटों पर सोने की परत चढ़ी हुई थी, और उन्होंने आधिकारिक दस्तावेजों में उन्हें तांबे की चादरों के रूप में दर्ज किया। अधिकारियों ने कहा कि मामले में आरोपी अन्य टीडीबी अधिकारियों से आने वाले दिनों में पूछताछ की जाएगी। टीडीबी ने 1998-1999 में श्रीकोविल (गर्भगृह) में चढ़ाए गए सोने से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का पता लगाया है। दस्तावेजों में कराए गए कार्य और प्रक्रिया में इस्तेमाल किए गए सोने की मात्रा का विवरण दिया गया है। टीडीबी के एक अधिकारी ने कहा कि दस्तावेज एसआईटी को सौंप दिए गए हैं। केरल उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गठित एसआईटी सोने के गायब होने से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही हैं। मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोत्ती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :केरलहिंदू त्योहारTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?