लाइव न्यूज़ :

#MeToo: अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरी BJP को RSS का झटका, सर सहकार्यवाह ने उठाया बड़ा कदम

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 12, 2018 14:39 IST

कुछ महिला पत्रकारों ने विदेश राज्यमंत्री अकबर पर दो अखबारों का संपादक रहने के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

Open in App

आमतौर पर महिलाओं को स्पष्ट विचार ना रखने और पुरुषवादी संस्‍‌था होने का दंभ झेलने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपनी प्रकृति से विपरीत जाकर बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, आदि मामलों को लेकर मुखर हो रही महिलाओं का समर्थन किया है।

आरएसएस के एक शीर्ष पदाधिकारी ने देश में वर्तमान में चल रहे #मी टू अभियान का बृहस्पतिवार को समर्थन कर दिया। उन्होंने आंखी दास के फेसबुक पोस्ट को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर #मी टू अभियान पर अपना विचार व्यक्त किया। दास फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी निदेशक हैं।

दास ने अपने पोस्ट में कहा था, ‘‘जिन महिला पत्रकारों ने अपने उत्पीड़न के बारे में बताया था उनके समर्थन के लिए #मी टू की जरूरत नहीं है। आपको महिला होने की भी जरूरत नहीं है। आपको महज इतना संवेदनशील होने की जरूरत है कि क्या सही है और क्या गलत है।’’ 

होसबोले ने उनके पोस्ट को ट्वीट किया और कहा, ‘‘मैंने इसे लाइक किया। उन्होंने वहीं लिखा है जो मैं महसूस कर रहा था।’’ 

हैशटैग मीटू के चलते बीजेपी है संकट में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय जनता पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं।

कुछ महिला पत्रकारों ने विदेश राज्यमंत्री अकबर पर दो अखबारों का संपादक रहने के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

समान विचार धारा के मीटू के समर्थन में आने से बीजेपी के लिए स्थितियां और विपरीत होती जा रही हैं। कांग्रेस कई नेताओं ने महिला सुरक्षा और केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर आरोपों को लेकर बीजेपी को निशाने पर रखा है। 

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर अभी विदेश में हैं। बीजेपी उनके आने का इंतजार रही है, जबकि दूसरी पार्टियों के नेता उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :# मी टूआरएसएसएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज