लाइव न्यूज़ :

रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली में मिलेंगे फ्लैट, बोले हरदीप सिंह पुरी- 'करियर बनाने वालों होंगे...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 17, 2022 14:38 IST

दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। चौबीसों घंटे सुरक्षा के अलावा उन्हें यूएनएचसीआर आईडी प्रदान की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है।उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी सम्मेलन 1951 का सम्मान करता है और उसका पालन करता है।पुरी ने कहा कि सभी को उनकी जाति, धर्म या पंथ की परवाह किए बिना शरण प्रदान करता है।

नई दिल्ली: रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में अपार्टमेंट और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। गृह मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। निर्णय की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने "भारत की शरणार्थी नीति पर अफवाह फैलाने से जानबूझकर इसे सीएए से जोड़कर अपना करियर बनाया, वे निराश होंगे।"

पुरी ने ट्वीट कर कहा, "भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। भारत संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी सम्मेलन 1951 का सम्मान करता है और उसका पालन करता है और सभी को उनकी जाति, धर्म या पंथ की परवाह किए बिना शरण प्रदान करता है।"

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से संबंधित कुल 250 फ्लैट हैं, जहां सभी 1,100 रोहिंग्याओं को ठहराया जाएगा। फिलहाल वे मदनपुर खादर कैंप में रह रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस को जहां सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा गया है, वहीं दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग को पंखा, तीन वक्त का खाना, लैंडलाइन फोन, टेलीविजन और मनोरंजन की सुविधाएं आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। इन फ्लैटों का इस्तेमाल पहले दिल्ली सरकार कोविड कैंप के लिए करती थी।

टॅग्स :RohingyaभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह