लाइव न्यूज़ :

बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र में साठ हजार रुपये की लूट

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:53 IST

Open in App

पलामू जिले के रेहला में सोमवार दोपहर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केन्द्र में धावा बोलकर अपराधी कथित रूप से साठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी है । पुलिस सूत्रों ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये हैं और उन्हें पहचानने की कोशिश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार लुटेरे दो मोटरसाइकल पर सवार होकर ग्राहक सेवा केन्द्र पहुंचे थे। ग्राहक सेवा केन्द्र के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि केन्द्र में घुसते ही लुटेरों ने उपस्थित ग्राहकों और कर्मचारियों के ऊपर पिस्तौल तान दी और काउंटर पर रखे 60,000 हजार रुपये लेकर फरार हो गये। इस बीच विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी रेहला थाना में दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील