लाइव न्यूज़ :

लूटपाट मामला: किसी भी जांच दल के सामने पेश होने के लिए तैयार हूं- सुरेंद्रन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:54 IST

Open in App

कोझीकोड, तीन जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने शनिवार को कहा कि वह किसी भी जांच दल के सामने पेश होने से डरते नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें अभी यह तय करना है कि कोडकारा राजमार्ग लूटपाट मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के सामने पेश होना है या नहीं।

मामला पार्टी के प्रदेश नेता से जुड़े हवाला संबंधों के आरोपों से भी जुड़ा है। सुरेंद्रन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पेश होने से बचने के लिए दिल का दौरा पड़ने का बहाना बनाने या कोविड संक्रमित होने का दिखावा नहीं करुंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे केवल शुक्रवार को गवाह के रूप में पेश होने का नोटिस मिला है। मैंने मंगलवार को पेश होने का फैसला नहीं किया है और जिस दिन बुलाया गया है, उसी दिन पेश होना कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं है। मैं किसी और दिन भी पेश हो सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी राज्य समिति की बैठक, जिसकी मैं अध्यक्षता कर रहा हूं, वह उसी दिन है और यह मुझे नोटिस मिलने से बहुत पहले निर्धारित की गई थी।’’

सुल्तान बत्तेरी और कासरगोड में दर्ज चुनावी कदाचार के मामलों पर उन्होंने कहा कि वह किसी भी मामले से डरते नहीं हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई आरोप लगाए जा चुके हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को सुरेंद्रन को नोटिस जारी कर त्रिशूर के कोडकारा में राजमार्ग पर लूटपाट मामले की जांच कर रही उसकी टीम के समक्ष पेश होने को कहा था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर भगवा पार्टी को निशाना बना रही है।

पार्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, ‘‘भाजपा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और सत्तारूढ़ वामपंथियों को सुरेंद्रन को निशाना बनाने की अनुमति नहीं देगी।’’

इस बीच, केन्द्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि वाम सरकार सुरेंद्रन को निशाना बना रही है ताकि राज्य सरकार अन्य मामलों से ध्यान हटा सके।

राज्य पुलिस द्वारा हाल में त्रिशूर के कोडकारा राजमार्ग पर हवाला धन की लूट से कथित तौर पर पार्टी का संबंध होने का पता लगाए जाने के बाद केरल में भाजपा गहरे संकट में है। इस सिलसिले में जांच दल ने पार्टी के संगठन सचिव एम गणेशन और पार्टी कार्यालय सचिव गिरीश से पूछताछ की थी।

गौरतलब है कि शमजीर समसूदीन द्वारा सात अप्रैल को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, एक गिरोह ने यहां कोडकारा फ्लाईओवर पर उनकी कार को उस समय रोका जब वह कोझीकोड से कोच्चि जा रहे थे और वाहन में रखे 25 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि, शिकायत में कहा गया था कि केवल 25 लाख रुपये की लूट हुई थी। जांचकर्ताओं ने बाद में पाया कि वास्तविक राशि लगभग 3.5 करोड़ रुपये हो सकती है और यह एक ‘हवाला’ लेनदेन था। पुलिस ने मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए