लाइव न्यूज़ :

राजद ने पटना कार्यालय के विस्तार के लिए नीतीश सरकार से और जमीन की मांग की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:15 IST

Open in App

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पटना स्थित राज्य मुख्यालय का विस्तार करने के लिए नीतीश कुमार सरकार से 10 हजार वर्ग फुट से अधिक जमीन की मांग की है। इसका खुलासा राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किया। साथ ही उन्होंने राजद के अनुरोध पर विचार करने के प्रति राज्य सरकार की अनिच्छा को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘ विधायकों की संख्या के लिहाज से हम सबसे बड़ी पार्टी हैं और हमें ऐसे परिसर से काम करना होगा जो ठीक सड़क के पार स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय से कहीं छोटा है।’’ सिंह ने कहा कि सरकार का दावा है कि उसके पास जमीन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हम पूछना चाहते हैं कि कैसे उसने जद(यू) का कार्यालय, जो पहले छोटा सा ढांचा था- उसे बनाने के लिए सरकारी ढांचों को गिराया गया और अब वह विशाल पैलेस बन गया है।’’ राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जद(यू)को नियंत्रित कर रहे नीतीश कुमार के चिर प्रतिद्वंद्वी हैं। कुमार ने कहा कि पार्टियों को कार्यालय बनाने के लिए उनके सत्ता में आने के कुछ समय बाद ही वर्ष 2006 में जमीन आवंटित की गई तथा अब और अधिक अनुरोध पर विचार करने की गुंजाइश नहीं है। पूर्व मंत्री और जद(यू) के सबसे मुखर प्रवक्ता नीरज कुमार, लालू प्रसाद को संबोधित खुले पत्र के साथ सामने आए जिसमें उन्होंने भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि क्यों लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव तब अपनी पार्टी के कार्यालय के लिए अधिक जमीन हासिल करने में असफल रहे जब वह उप मुख्यमंत्री थे और ‘20 महीने तक’ उनके पास भवन निर्माण विभाग था। नीरज कुमार ने राजद के उस तर्क का भी उपहास उड़ाया जिसमें कहा गया था कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से वह अधिक पाने की हकदार है। जद(यू)नेता ने कहा, ‘‘ राजद को वर्ष 2010 का प्रदर्शन भी याद रखना चाहिए जिसमें वह 243 सदस्यीय विधानसभा में महज 20 से ज्यादा सीटों पर सिमट गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज