लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव ने अमित शाह को याद दिलाई लिफ्ट में फंसने की बातें, कहा-इस बार फंसे तो बचेंगे नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2024 15:54 IST

इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पलटवार किया है। राबड़ी देवी के नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर चुटकी ली और 9 साल पुरानी घटना की याद दिलाई। 

Open in App
ठळक मुद्देलालू ने साल 2015 में बिहार दौरे पर आए अमित शाह के लिफ्ट में फंसने वाली घटना को याद दिलायाराजद प्रमुख ने कहा- वह पहले फंसे थे तो बच गए थे, लेकिन इस बार नहीं बचेंगेमीसा भारती ने कहा कि अमित शाह हमेशा फालतू की बात कहते हैं

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा यह कहे जाने पर कि भू-माफियाओं को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे पर सूबे की सियासत गरमा गई है। अमित शाह के बयान पर महागठबंधन के घटक दलों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पलटवार किया है। राबड़ी देवी के नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर चुटकी ली और 9 साल पुरानी घटना की याद दिलाई। 

उन्होंने साल 2015 में बिहार दौरे पर आए अमित शाह के लिफ्ट में फंसने वाली घटना को याद दिलाया और कहा कि वो क्या उल्टा टंगवाएंगे, उन्हें याद है न कि कैसे एक बार वो लिफ्ट में फंसे थे? वह पहले फंसे थे तो बच गए थे, लेकिन इस बार नहीं बचेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संरचना को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि आज हम लोगों के पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। जिनमें से दो महिलाएं हैं और हम लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं वह करके दिखाते हैं। जबकि, सांसद मीसा भारती और राबड़ी देवी ने कहा कि जब से नोटबंदी हुई है तब से भाजपा वाले मलामाल हो गए हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि अमित शाह नोटबंदी में तो खुद का घर भर लिया और अब दूसरे को धमकी दे रहा है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवअमित शाहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र