लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेडः पहली बार CRPF महिला बाइकर 350सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट से करेंगी हैरतअंगेज कारनामा, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: January 21, 2020 13:38 IST

सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मोसेस दिनाकरण ने बताया, “यह पहला मौका होगा जब हमारी महिला बाइकर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने जा रही हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देइस दल की स्थापना 2014 में उस संकल्पना के तहत की गई थी।हमारे द्वारा सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान भागीदारी की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है।

सीआरपीएफ की महिला बाइकरों का दस्ता 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर पहली बार हैरत अंगेज प्रदर्शन दिखाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 90 मिनट से ज्यादा चलने वाली परेड के अंत में महिला बाइकरों का 65 सदस्यीय दल 350सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर कलाबाजी के कौशल का प्रदर्शन करेगा। सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मोसेस दिनाकरण ने बताया, “यह पहला मौका होगा जब हमारी महिला बाइकर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने जा रही हैं।”

उन्होंने कहा, “इस दल की स्थापना 2014 में उस संकल्पना के तहत की गई थी जिसमें हमारे द्वारा सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान भागीदारी की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है।” इस दस्ते की कमान त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) में तैनात निरीक्षक सीमा नाग करेंगी।

आरएएफ असल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दंगा निरोधी इकाई है। केरिपुब 3.25 लाख कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है। महिला बाइक दस्ते के सदस्यों का चुनाव सीआरपीएफ के प्रशिक्षकों द्वारा खासतौर पर किया गया है और ये 25 से 30 साल आयु वर्ग की हैं।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह