लाइव न्यूज़ :

रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर 30 अगस्त को धरने पर बैठेंगे दलित कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: August 28, 2019 06:13 IST

रविदास मंदिर मामलाः दलितों ने 21 अगस्त को मंदिर विध्वंस के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसने हिंसक रूप ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में डीडीए द्वारा गिराए गए रविदास मंदिर के वास्तविक स्थान पर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दलित कार्यकर्ता 30 अगस्त को जंतर मतर पर बेमियादी धरने पर बैठेंगे।दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 10 अगस्त को रविदास मंदिर गिरा दिया था।

दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में डीडीए द्वारा गिराए गए रविदास मंदिर के वास्तविक स्थान पर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दलित कार्यकर्ता 30 अगस्त को जंतर मतर पर बेमियादी धरने पर बैठेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 10 अगस्त को रविदास मंदिर गिरा दिया था।इसके बाद दलितों ने 21 अगस्त को मंदिर विध्वंस के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसने हिंसक रूप ले लिया था। गुरु रविदास जयंती समारोह समिति ने भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद समेत उन 96 लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग की जो मंदिर गिराए जाने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से हिंसक गतिविधियों में शामिल थे।संत सुखदेव वाघमारे महाराज ने पत्रकारों से कहा, "अगर भूमि के कानूनी मालिक गुरू रविदास जयंती समारोह समिति को भूमि वापस नहीं दी गई और समिति द्वारा मंदिर को उसके वास्तविक स्थान पर बहाल नहीं किया गया, तो हम 30 अगस्त से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।"उन्होंने कहा कि कुछ "बाहरी लोगों" ने 21 अगस्त को अवरोध पैदा किया था। उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ बाहरी लोगों ने हिंसा भड़काई और हमारे बच्चों को गिरफ्तार कर लिया गया। हम चाहते हैं कि उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाए। 

टॅग्स :दलित विरोधदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज