लाइव न्यूज़ :

रेप केसः जांच में सहयोग करने को तैयार दाती महाराज, पीड़िता ने कहा- जबरन उसके कमरे में भेजती थी महिला अनुयायी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 09:55 IST

पुलिस ने बताया था कि महिला ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जूनः 25 वर्षीय युवती के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ बुधवार को लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जिसके बाद वह गुरुवार को मीडिया के सामने आया और रेप केस मामले की जांच में पूरा सहयोग करने के लिए कहा। दरअसल, बुधवार को ही दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रेप के मामले के आरोपा दाती महाराज ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। 

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि महिला ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। वह स्वयंभू बाबा की एक दशक से शिष्य रही है, लेकिन दाती महाराज और उसके दो शिष्यों द्वारा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने गृह प्रदेश राजस्थान लौट गयी। 

पुलिस ने बताया था कि उसने बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। स्वयंभू बाबा देश छोड़कर फरार न हो जाए, यह सुनिश्चत करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। 

युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी, लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किये जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गयी थी। युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है।

वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बतायी और उनके साथ पुलिस को शिकायत दी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई