लाइव न्यूज़ :

रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमलाः 11 साल बाद आतंक के आरोपों से बरी हुए कौसर और गुलाब, कहा- जिंदगी तहस नहस हो चुकी है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 09:11 IST

रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर 31 दिसंबर 2007 की रात को आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हो गए थे। शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने इस पर फैसला सुनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों का कहना है कि अब असली लड़ाई 'आतंकवादी' का टैग हटाने के लिए लड़नी पड़ेगी।गिरफ्तार होने से पहले कौसर प्रतापगढ़ के कुंडा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे।

2008 के बहुचर्चित रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमले में आरोपी मोहम्मद कौसर और गुलाब खान को बाइज्जत बरी कर दिया है। रिहा होने के बाद उनका कहना है कि कोर्ट ने दो निर्दोष करार दे दिया लेकिन अब असली लड़ाई 'आतंकवादी' का टैग हटाने के लिए लड़नी पड़ेगी। गिरफ्तार होने से पहले कौसर प्रतापगढ़ के कुंडा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे और गुलाब खान की बरेली के बहेड़ी में वेल्डिंग की दुकान थी।

रिहा होने के बाद इंडियन एक्सप्रेस ने इन दोनों से बात की। बातचीत में सामने आया इन 11 साल के दौरान परिजनों ने दुकानें बेंच दी। इसके अलावा केस लड़ने में सारी बचत भी खर्च हो गई। दोनों का कहना है कि उनकी जिंदगी तहस-नहस हो गई है और दोबारा नई शुरुआत करना आसान काम नहीं होगा।

शनिवार को रामपुर सीआरपीएफ कैम्प आतंकी हमले के मामले में 11 साल बाद जेल से रिहा हुए गुलाब खान जैसे ही घर पहुंचा तो उसके बीवी बच्चे उससे लिपटकर रोने लगे। गुलाब ने कहा कि मेरे 12 साल कोई वापस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जिसके ऊपर आतंकवाद का आरोप हो उसे तो जेल में भी कड़ी सुरक्षा में पुलिस कस्टडी की तरह ही रखा जाता है।

गौरतलब है कि रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर 31 दिसंबर 2007 की रात को आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हो गए थे और एक रिक्शा चालक की भी मौत हुई थी। इसके अलावा एक दरोगा, सिपाही और होमगार्ड समेत छह लोग घायल हुए थे। 

इस हमले के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ के मुहम्मद कौसर और बरेली के गुलाब खान को भी गिरफ्तार किया। उनपर वारदात में शामिल हथियारों को छिपाने का आरोप था। 

शनिवार को रामपुर की स्थानीय अदालत ने चार आरोपियों को मौत की सजा सुनाई जिसमें दो पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। पांचवें आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 11 साल चले इस मामले में सबूतों के अभाव में कोर्ट ने मोहम्मद कौसर और गुलाब खान को बरी कर दिया। 

टॅग्स :रामपुरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह