लाइव न्यूज़ :

रामदास अठावले ने दलित लड़की की मौत मामले में दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में नौ साल की एक दलित बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की और कहा कि वह इस मामले को गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे।

अठावले ने लड़की के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अठावले ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में मासूम बालिका के साथ हुयी दुखद घटना के संदर्भ में पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। परिवार को न्याय दिलाने के लिए गृहमंत्री अमित शाहजी से मिलेंगे। घटना में संलिप्त आरोपियों को शीघ्र फाँसी मिलनी चाहिये, ऐसी आरपीआई की मांग है।’’

आरपीआई के अध्यक्ष अठावले ने एक बयान में मांग की कि अगर पुलिस की ओर से कुछ लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुराने नांगल इलाके के एक श्मशान घाट में शीतल पेयजल के कूलर से पानी लेने गई लड़की की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

उसके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे जला दिया गया।

दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग को लेकर पीड़िता के माता-पिता सहित सैकड़ों स्थानीय लोग घटना स्थल के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस ने सोमवार को कहा था कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी में दुष्कर्म के आरोप जोड़े गए हैं। शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराने वाले व्यक्ति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र