लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः आम आदमी पार्टी में शामिल हुए विनय मिश्रा, राम सिंह सहित ये चार नेता, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 13, 2020 15:34 IST

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देविनय मिश्रा आम आदमी पार्टी में सोमवार को शामिल हो गए हैं।बदरपुर के पूर्व विधायक राम सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा, जय भगवान और दीपू चौधरी ने AAP को ज्वॉइन किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पार्टी के नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी (आप) में सोमवार (13 जनवरी) को शामिल हो गए हैं। साथ ही साथ तीन अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी ने मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बदरपुर के पूर्व विधायक राम सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा, जय भगवान और दीपू चौधरी ने AAP को ज्वॉइन किया है। बता दें, कांग्रेस की टिकट पर विनय मिश्रा पिछले बार पालम विधानसभा सीट चुनावी मैदान में उतरे थे, जहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था और वह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे। कहा जा रहा है कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी विनय मिश्रा को द्वारका से टिकट दे सकती है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शोएब इकबाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। मटियामहल के पूर्व विधायक इकबाल के अलावा, एमसीडी के दो कांग्रेस पार्षद आले मोहम्मद इकबाल और सुल्ताना आबाद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। शोएब इकबाल पांच बार विधायक रहे हैं। 

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीकांग्रेसदिल्लीविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए