लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: "अगर हम हिंदू विरोधी हैं तो क्या इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ही हिंदू हैं", अधीर चौधरी ने निमंत्रण विवाद पर बोला हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 19, 2024 06:59 IST

अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अपने "राजनीतिक मकसद" के लिए राम के नाम का इस्तेमाल करके उनका "अपमान" कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर लगाया बेहद तीखा आरोप अधीर ने पीएम मोदी को घेरते हुए पूछा क्या "वह देश में एकमात्र हिंदू हैं"उन्होंने कहा कि अगर हमें हिंदू विरोधी कहा जा रहा है तो फिर शंकराचार्यों को क्या कहा जाएगा?

कोलकाता:कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपने "राजनीतिक मकसद" के लिए 22 जनवरी को भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करके उनका "अपमान" कर रही है।

कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल घटक दलों द्वारा 22 जनवरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के फैसले के कारण राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

अधीर रंजन चौधरी ने अपने तीखे व्यंग्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या "वह देश में एकमात्र हिंदू हैं।"

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अधीर रंजन चौधर ने कहा, "अगर राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के लिए हमें हिंदू विरोधी कहा जा रहा है तो फिर शंकराचार्यों को क्या कहा जाएगा? क्या पूरे देश में केवल पीएम मोदी ही बचे हैं जो हिंदू हैं।?"

बंगाल कांग्रेस के प्रमुख ने कहा, "भाजपा अपने राजनीतिक मकसद के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर उनका अपमान कर रही है।"

मालूम हो कि सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस के कई बड़े नेता मसलन मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी पहले ही राम मंदिर समारोह का निमंत्रण ठुकरा चुके हैं।

उनके अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस महीने की शुरुआत में निमंत्रण को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि वह बाद में अपने परिवार के साथ मंदिर जाएंगे।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीराम मंदिरकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र