लाइव न्यूज़ :

Rakesh Jhunjhunwala Passes Away: शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By आजाद खान | Updated: August 14, 2022 11:05 IST

शेयर मार्केट के बिगबुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। उन्हें दो तीन हफ्ते पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और आज सुबह फिर वह हॉस्पिटल में भर्ती भी हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर मार्केट के जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। 62 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हुई है। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे, आज सुबह वह अस्पताल में भर्ती भी हुए थे।

Rakesh Jhunjhunwala Passes Away: शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। 62 साल के राकेश झुनझुनवाला पिछले कई दिनों से बीमार थे और दो तीन हफ्ते पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया था। 

झुनझुनवाला के पास करोड़ों की संपत्ति है और वे हाल में ही एक एयरलाइन भी शुरू किए है। शेयर मार्केट पर इनकी पकड़ और निवेश को लेकर इन्हें भारत का वारेन बफेट कहा जाता है। 

आपको बता दें राकेश झुनझुनवाला मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी और यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है। इनकी मृत्यु की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने भी की है। 

नहीं रहे भारत के वारेन बफेट

भारत के वारेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ऐसे में उन्हें आज सुबह फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई है। आपको बता दें कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने के बाद वे एयरलाइन सेक्टर में उतरे थे और आकासा एयर नामक एक एयरलाइन शुरू की थी। 

यह एयरलाइन सात अगस्त से ऑपरेशन में है और देश में सेवा भी दे रही है। राकेश झुनझुनवाला के पास करोड़ों की संपत्ति थी और वह भारतीय शेयर मार्केट के सबसे पसंदीदा निवेशक थे। 

आकासा एयर में निवेश

आकासा एयर में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी ने सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखी है। आकासा एयर में इन दोनों की हिस्सेदारी 45.97 फीसदी है। इसके अलावा इस एयरलाइन के शेयर में और लोग भी हिस्सेदार है। 

राकेश झुनझुनवाला की मुख्य कमाई का जरिया शेयर बाजार है। वे यहां बड़े-बड़े निवेश करते थे। राकेश झुनझुनवाला के बारे में यह कहा जाता है कि जब लोग शेयर बाजार में पैसा गवां रहे होते है तब राकेश उस समय मुनाफा कमाते है। 

आपको बता दें कि भारत के वारेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने अपनी करियर मात्र पांच हजार रुपए से शुरू की थी और आज उनके पास हजार करोड़ की संपत्ति है। 

राकेश झुनझुनवाला का इतना है नेटवर्थ

फोर्ब्स के अनुसार, झुनझुनवाला का नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर था। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में निवेश की शुरुआत मात्र 5,000 रुपए की पूंजी के साथ की थी। उनके पोर्टफोलियो में स्टार हेल्थ, टाइटन, रैलिस इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, एग्रो टेक फूड्स, नजारा टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स शामिल हैं। 

आपको बता दें कि जून तिमाही के अंत तक झुनझुनवाला ने 47 कंपनियों में निवेश किया था। टाइटन, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स और मेट्रो ब्रांड्स जैसी कंपनियों में उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी। वह हंगामा मीडिया और एप्टेक के चेयरमैन भी थे। 

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने आर्थिक जगत में अमिट छाप छोड़ी है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राकेश झुनझुनवाला जिंदादिल, हाजिरजवाब और गहरी समझ वाले व्यक्ति थे। उन्होंने आर्थिक जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह (झुनझुनवाला) भारत की प्रगति को लेकर बहुत जुनूनी थे। उनका दुनिया से जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।’’ 

भाषा इन्पुट

टॅग्स :Rakesh Jhunjhunwalaमुंबईशेयर बाजारमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला