लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनाव: उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध जीते

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 9, 2019 17:24 IST

राज्यसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध जीत गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन से यह सीट खाली हुई थी। सुधांशु त्रिवेदी ने नामांकन तिथि के आखिरी दिन पर्चा भरा था। उनके सामने किसी और ने नामांकन नहीं किया था इसलिए पहले से ही उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध जीत गए।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन से यह सीट खाली हुई थी।

राज्यसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध जीत गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन से यह सीट खाली हुई थी। सुधांशु त्रिवेदी वर्तमान में बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और बीते शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन उन्होंने पर्चा भरा था। उनके सामने किसी और ने नामांकन नहीं किया था इसलिए पहले से ही उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था। 

राजनीतिक हल्कों में सुगबुगाहट है कि पार्टी ने उन्हें ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पेश कर रही है। सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी हाजिर जवाबी और तार्किक शक्ति के चलते बहुत कम समय में व्यापक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। वह अक्सर समाचार चैनलों की डिबेट में प्रभावशाली तरीके और मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए देखे जाते हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। राजनीति में उनका झुकाव बीजेपी के लिए काफी फलदायी रहा। उनके नाम सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री का सूचना सलाहकार बनने का रिकॉर्ड कायम है। वहीं, महज 35 वर्ष की उम्र में वह भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार बन गए थे। 

राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तब सुधांशु त्रिवेदी उनके सूचना सलाहकार बने थे। राजनाथ के पार्टी अध्यक्ष बनने पर वह उनके राजनीतिक सलाहकार भी बने थे। 

भारत की राष्ट्रीय नीति, राजनीति, समाज और विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक पहलुओं के मुद्दों पर पक्ष रखने के लिए सुधांशु त्रिवेदी उत्साही वक्ता माने जाते हैं। सुधांशु त्रिवेदी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैं। 

उनका ज्ञान और भारतीय राजनीति में तीव्र रुचि ने उन्हें काफी युवावस्था में ही मुख्यधारा में ला दिया था। 

वह बीजेपी की मीडिया और संचार की एक कोर टीम के उन सदस्यों में से एक थे, जिन्होंने सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अमित शाह के लिए प्रचार प्रसार किया था। 

2019 के लोक सभा चुनावों में, वह मीडिया और साहित्य समिति के सदस्य के साथ राजस्थान के सह-प्रभारी भी बने थे।

 

टॅग्स :उपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्य सभामोदी सरकारनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला