लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha bypoll 2024: हरियाणा से निर्विरोध निर्वाचित?, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा राज्यसभा उपचुनाव जीतीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2024 17:12 IST

Rajya Sabha bypoll 2024: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा राज्यसभा उपचुनाव में हरियाणा से निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

Open in App

Rajya Sabha bypoll 2024: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा शर्मा को शुक्रवार दोपहर तीन बजे नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शर्मा ने मंगलवार को यहां हरियाणा से उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। वह मैदान में अकेली उम्मीदवार थीं। भाजपा ने सोमवार को 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए शर्मा के नाम की घोषणा की थी।

हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के साथ शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र दिया। विपक्ष ने उपचुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। उल्लेखनीय है कि हरियाणा से पांच राज्यसभा सीट में से सुभाष बराला, राम चंद्र जांगड़ा, रेखा शर्मा और किरण चौधरी भाजपा सदस्य हैं।

कार्तिकेय शर्मा निर्दलीय सदस्य हैं।  विपक्षी दलों ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 48, कांग्रेस के 37, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो और तीन निर्दलीय सदस्य हैं। निर्दलीय भी नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करते हैं।

हरियाणा में राज्यसभा की सीट उस समय खाली हो गई थी जब भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में विधायक चुने जाने के बाद अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। पंवार वर्तमान में हरियाणा की भाजपा नीत सरकार में विकास एवं पंचायत मंत्री हैं।

शर्मा ने जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी, मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने मुझे एक बार फिर देश की सेवा करने का मौका दिया।उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाई गई कई पहलों और योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावहरियाणाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतन्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन