लाइव न्यूज़ :

Rajouri Encounter: राजौरी मुठभेड़ में एक और शहादत, 24 घंटों में पांच सैनिक शहीद, पुंछ में दुर्घटनावश गोली चलने से सैनिक की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 23, 2023 11:07 IST

Rajouri Encounter: बुधवार से शुरू हुई आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में अभी तक सेना के दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।दो अधिकारियों और दो जवानों सहित चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए और दो जवान घायल हो गए। नागरिकों को बचाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया था।

Rajouri Encounter: राजौरी में पिछले 24 घंटों से चल रही मुठभेड़ में एक और जवान की मौत होने से शहीद होने वालों का आंकड़ा बढ़ कर पांच हो गया है। इनमें दो फौजी अफसर भी हैं। अधिकारियों पे बताया कि दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है।

आज एक और जवान ने शहादत दी है जबकि एक अन्य घायल हो गया। इससे पहले बुधवार से शुरू हुई आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में अभी तक सेना के दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए थे। जानकारी के लिए राजौरी जिले के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

इससे पहले बुधवार को मुठभेड़ में दो अधिकारियों और दो जवानों सहित चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए और दो जवान घायल हो गए। नागरिकों को बचाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया था। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। 

इस बीच अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर दुर्घटनावश राइफल से गोली चलने से एक सैनिक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मेंढर सेक्टर में फगवारी गली में बाड़ के पास एक दुर्घटनावश बंदूक की गोली जोधपुर के राइफलमैन मधु सिंह को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज