लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सैन्यकर्मियों को सम्मानित करेंगे राजनाथ

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:59 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सैन्यकर्मियों को पुणे स्थित आर्मी स्पोर्टस इंस्टीट्यूट (एएसआई) में मंगलवार को सम्मानित करेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को होगा। बाद में इसने कहा कि मंत्री का दौरा ‘‘अपरिहार्य कारणों से’’ मंगलवार को टाल दिया गया है और ‘‘इस कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद है।’’ इसमें बताया गया है, ‘‘हाल ही में सम्पन्न हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैन्य बलों के सभी कर्मियों, सूबेदार नीरज चोपड़ा जिन्होंने भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया, उनके इस कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है।’’ वक्तव्य के मुताबिक सिंह इस दौरान एएसआई के उभरते खिलाड़ियों और सैनिकों के साथ भी संवाद करेंगे। इसमें बताया गया है, ‘‘वह दक्षिणी कमान के मुख्यालय जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष एमएम नरवणे, दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन भी होंगे।’’ अब तक एएसआई के 34 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं, 22 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता हैं, 21 ने एशियाई खेलों में जीत हासिल की है, छह ने यूथ गेम्स में पदक जीते हैं और 13 अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। वक्तव्य में कहा गया, ‘‘मेजर ध्यान चंद से लेकर सूबेदार नीरज चोपड़ा तक भारतीय सेना हमेशा से ही भारतीय खेलों की रीढ़ रही है, जिन्होंने भारतीय खेलों के इतिहास में अपने नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारतपुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...

क्राइम अलर्टPune Rape & Murder: 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म से पुणे में आक्रोश की लहर, आज बंद का आह्वान

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई