लाइव न्यूज़ :

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना, ट्विटर पर दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2022 16:50 IST

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज हल्के लक्षणों के साथ मुझे कोरोना हुआ है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और वे खुद को अलग कर लें और अपना कोरोना टेस्ट कराएं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षामंत्री को हल्के लक्षणों के साथ हुआ है कोरोनाहोम क्वारंटाइन में हैं राजनाथ सिंहसंपर्क में आए लोगों को दी जाँच की सलाह

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। आमजन से लेकर खास लोग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी रक्षामंत्री ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज हल्के लक्षणों के साथ मुझे कोरोना हुआ है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और वे खुद को अलग कर लें और अपना कोरोना टेस्ट कराएं।

इससे पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, पीलीभीत में तीन दिन रहने के दौरान मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और लक्षण काफी मजबूत दिख रहे हैं। हम अब तीसरी लहर और चुनावी कैंपेन के बीच में हैं। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी बूस्टर डोज लगाने का निर्देश देना चाहिए।

देश में पिछले 24 घंटे में 1,79,723 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 35,707,727 हो गई है। इस समय देश में इसके 723,619 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 46,569 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 34,500,172 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 146 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है। अब तक देश में कुल 483,936 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहCoronaवरुण गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर