लाइव न्यूज़ :

कारगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था, पाकिस्तान ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा था: कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2023 10:45 IST

कारगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार को लद्दाख के द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा और देश पर कारगिल युद्ध थोप दिया गया।

Open in App

लद्दाख: कारगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार को लद्दाख के द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा और देश पर कारगिल युद्ध थोप दिया गया। राजनाथ सिंह ने कहा, "कारगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था, पाकिस्तान ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा था।" उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

कारगिल दिवस के मौके पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं उन वीर सपूतों को सलाम करता हूं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। मैं उन वीर सपूतों को सलाम करता हूं जिन्होंने देश को सबसे पहले रखा और इसके लिए अपने जीवन का बलिदान देने में संकोच नहीं किया।" 

इससे पहले कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "भारतीय सेना ने हमेशा अपने पराक्रम से देश का नाम रोशन किया है। हमें अपने सैनिकों की बहादुरी पर गर्व है।" 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी देश के लिए बलिदान देने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा, ''कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।'' मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसKargilराजनाथ सिंहलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज