लाइव न्यूज़ :

'विपक्ष ने एकबार भी ये नहीं पूछा कि हमारी सेनाओं ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए': ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बोले राजनाथ सिंह

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2025 15:24 IST

इस दौरान राजनाथ सिंह ने इस्लामाबाद को एक बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई "दुस्साहस" हुआ, तो यह ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की।

Open in App

नई दिल्ली: मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। हमारे कितने विमान गिराए गए? विपक्ष के इस सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा, हमारे प्रति पक्ष के लोग पूछते रहे हैं कि हमारे कितने विमान शूट किए गए? मुझे लगता है कि यह सवाल हमारी राष्ट्रीय जनभावना का सही से प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने (विपक्ष ने) एकबार भी यह नहीं पूछा कि हमारी सेनाओं ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए। विपक्ष को यह पूछना चाहिए क्या भारतीय सेनाओं ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया तो उसका उत्तर है- हां। विपक्ष को पूछना चाहिए क्या आपरेशन सिंदूर सफल रहा? तो उसका उत्तर है- हां। आपको पूछना चाहिए कि जिन आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर को मिटाया हमारी सेनाओं ने उनके आकाओं का खात्मा किया तो उसका जवाब है- हां।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने इस्लामाबाद को एक बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई "दुस्साहस" हुआ, तो यह ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की।

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "10 मई को, जब भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कई हवाई अड्डों पर जोरदार हमला किया, तो पाकिस्तान ने हार मान ली और युद्धविराम की पेशकश की। यह प्रस्ताव इस शर्त के साथ स्वीकार किया गया कि यह ऑपरेशन केवल रोका गया है। अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई दुस्साहस हुआ, तो यह ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा..."

टॅग्स :राजनाथ सिंहसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर