लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: अभिनेता राजकुमार राव को 'नेशनल आइकन' नियुक्त किया जाएगा, निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2023 18:41 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बृहस्पतिवार को राजकुमार राव को नेशनल आइकन के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त करेंगे। आयोग मतदाताओं को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख भारतीयों को नेशनल आइकन के रूप में नियुक्त करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को विधानसभा चुनावों के लिए 'नेशनल आइकन' नियुक्त किया जाएगामुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से नियुक्त करेंगेआयोग ने मतदाताओं को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया फैसला

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 'नेशनल आइकन' नियुक्त करेगा। आयोग मतदाताओं को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख भारतीयों को नेशनल आइकन के रूप में नियुक्त करता है। इसी कड़ी में ये कदम उठाया गया है।

हिन्दी फिल्म ‘न्यूटन’ में नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले एक अधिकारी की भूमिका के जरिये प्रशंसा बटोरने वाले अभिनेता राजकुमार राव एक जाने माने अभिनेता हैं और उन्हें 'नेशनल आइकन' के रूप में नियुक्त करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि चुनावों में लोगों को भाग लेने और घर से निकलकर वोट देने के लिए प्रेरित किया जा सके।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बृहस्पतिवार को राजकुमार राव को नेशनल आइकन के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त करेंगे। राव ने हिन्दी फिल्म ‘न्यूटन’ में एक ऐसे कर्तव्यनिष्ठ सरकारी कर्मी का किरदार निभाया है जो एक सुरक्षा अधिकारी के संशय और उदासीनता के बाद भी छत्तीसढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है । इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

यह फिल्म ऑस्कर नाम से भी लोकप्रिय अकादमी पुरस्कार के 90वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत की प्रविष्टि भी थी। इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने पंकज त्रिपाठी, आमिर खान जैसे अभिनेताओं तथा सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और एम सी मैरीकॉम जैसे खिलाड़ियों को मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल आइकन नियुक्त कर चुका है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी।  इन चुनावी राज्यों में कुल 679 विधानसभा क्षेत्रों में 16.14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें करीब 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार, इन पांच राज्यों में 60 लाख से अधिक मतदाता 18 से 19 साल के आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। कुमार ने कहा कि इन पांच राज्यों में 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे, जिनमें से 1.01 लाख में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

टॅग्स :राजकुमार रावचुनाव आयोगविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू