लाइव न्यूज़ :

‘कूड़ा मुक्त पांच सितारा’ शहरों में राजकोट, इंदौर, नवी मुंबई शामिल; जानें राजधानी दिल्ली की रेटिंग

By भाषा | Updated: May 19, 2020 14:38 IST

जनवरी 2018 में शहर विकास मंत्रालय ने ‘स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल फॉर गार्बेज फ्री सिटी’ शुरू किया था.

Open in App
ठळक मुद्देपिछली बार की तरह इस बार भी किसी शहर ने सेवन स्टार रेटिंग हासिल नहीं किया है।इन्दौर को दूसरी बार फाइव स्टार रेटिंग का दर्जा मिला है, उसे 700 अंक मिले हैं

केंद्र सरकार ने अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), राजकोट, सूरत, मैसूर, इंदौर और नवी मुंबई को मंगलवार को ‘कूड़ा मुक्त पांच सितारा शहर’ घोषित किया। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कूड़ा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि करनाल, नयी दिल्ली, तिरुपति, विजयवाड़ा, चंडीगढ़, भिलाई नगर और अहमदाबाद ‘तीन सितारा कूड़ा मुक्त रेटिंग’ वाले शहरों में हैं। वहीं दिल्ली छावनी, वडोदरा, रोहतक उन शहरों में शामिल हैं जिन्हें कूड़ा मुक्त होने के संबंध में एक सितारा दिया गया है। 

इंदौर को दोबारा मिला 5 स्टार रैंक

स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए देशभर में शहरों की  हुई रैंकिंग में  नवी मुंबई के साथ इंदौर को भी फिर से 5 स्टार रैंक मिली है। पिछली बार 3 शहरों को फाइव स्टार रैंक आई थी।  हालांकि इस बार भी कोई सेवन स्टार रैंकिंग हासिल नहीं कर पाया।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के सभी शहरों की स्टार रेटिंग की घोषणा की। इन्दौर को दूसरी बार फाइव स्टार रेटिंग का दर्जा मिला है। इसके लिए 700 अंक पहले से ही इंदौर के खाते में थे। इन्दौर के अलावा नवी मुंबई , मैसूर, सूरत, राजकोट, अंबिकापुर भी इस सूची में शामिल है। 

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया गया था और तीन बार अलग-अलग टीमें यहाँ जांच के लिए आई थी ।जिसमें अलग-अलग नंबर शहर के खाते में दर्ज हुए। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी किसी शहर ने सेवन स्टार रेटिंग हासिल नहीं किया है।

टॅग्स :दिल्लीइंदौरराजकोटअंबिकापुरसूरत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज