लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: मौलाना ने दिया विवादित बयान, कहा पैगंबर के खिलाफ बोलने वालों की नोंच लेंगे आंख-तोड़ देंगे हाथ, हुए गिरफ्तार, नूपुर शर्मा पर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: July 2, 2022 08:37 IST

रिपोर्ट के अनुसार, मौलाना ने यह कहा है कि अगर नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो इसका रिएक्शन मुस्लिम समाज द्वारा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबूंदी जिले में एक मौलान द्वारा विवादित बयान दिया गया है। उन्होंने नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं करने पर मौलाना द्वारा चेतावनी भी दी गई है।

Rajasthan:राजस्थान के बूंदी जिले में एक मौलान द्वारा विवादित बयान देने का मामला सामने आया है। मौलाना को उनके बयान के लिए पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आज तक की एक खबर के मुताबिक, मौलाना मुफ्ती नदीम ने कलेक्ट्रेट और पुलिस के सामने यह बयान दिया है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मौलाना यह चाहते थे कि पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ नूपुर शर्मा द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी पर पुलिस कुछ कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर प्रशासन कुछ एक्शन नहीं लेता है तो इसका जवाब मुस्लिम समाज देगा। 

क्या है पूरा मामला

आज तक की एक खबर के अनुसार, बूंदी जिले में मुस्लिम समाज के लोग ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस गए थे। इस दौरान मौलाना मुफ्ती नदीम ने विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा, 'जो पैगंबर साहब के खिलाफ बोलेगा, उसकी आंख नोंच लेंगे, हाथ उठाया तो हाथ तोड़ देंगे और उंगली उठाई तो उंगली भी तोड़ देंगे...' बताया जा रहा है कि मौलाना ने यह बयान कलेक्ट्रेट और पुलिस के सामने दी थी। उनके इस बयान के बाद उन पर कार्रवाई भी हुई है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। 

मौलाना ने प्रशासन से क्या कहा

रिपोर्ट में बताया गया है कि पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर नूपुर शर्मा ने जो विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था, वे उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।  उन्होंने इस पर कहा कि अगर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे में मुस्लिम समाज उनसे खुद निपटेगा। 

खबर के अनुसार, मौलाना ने यह भी कहा है कि अगर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ बयानबाजी करना कानून की नजर में सही है तो वे ऐसे कानून के खिलाफ भी जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कानून की नजर में नूपुर शर्मा द्वारा दी गई विवादित बयान गलत है तो ऐसे में प्रशासन उन पर एक्शन लें। मौलाना ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन कुछ एक्शन नहीं लेती है तो ऐसे में इसका रिएक्शन मुस्लिम देंगे। 

कलेक्ट्रेट और पुलिस के सामने दी चेतावनी

आपको बता दें कि रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मौलाना ने यह बयान कलेक्ट्रेट और पुलिस के सामने दी है।

मौलान को यह भी कहते हुए सुना गया है कि इसे कोई गुजारिश नहीं, बल्कि खुली चेतावनी समझे क्योंकि मुस्लिम ने जब जब रिएक्शन दिया है तब तब मुस्लिम के विरोधियों को जमीन का एक टुकड़ा तक नसीब नहीं हुआ है। इनके इस बयान के कारण पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।  

टॅग्स :राजस्थानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceनूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई